बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान के पार, कई गांवों में पहुंचा पानी

बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 29 सितम्बर 2026 यानी मंगलवार सुबह 10 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 104.83 मीटर दर्ज किया गया है





राप्ती के साथ पहाड़ी नालों में भी पानी बढ़ने से कई गांवों के खेतों और आबादी वाले इलाकों में पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है।


गौरा-तुलसीपुर राजमार्ग के दंतरंगवा डीप पर दो फीट से अधिक पानी तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। इसके अलावा हरिहरगंज-ललिया मार्ग के लौकाहवा डिप, प्राणपुर-सिटकिहवा मोड़ मार्ग के अमहवा डिप और बजरडीह गांव के पास भी पानी बह रहा है।


यह भी देखें: बलरामपुर में राप्ती नदी खतरें के निशान के पार, देखिए 28 सितम्बर की अपडेट!


सिटकिहवा मोड़ से लालपुर चौराहा मार्ग पर कमदी गांव के पास करीब दो फीट पानी भर गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण आने वाले घंटों में इन मार्गों पर आवागमन और प्रभावित होने की आशंका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.