बलरामपुर के उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर पुरैनाजाट गांव के पास तेज रफ्तार कार और दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
पचौथा गांव निवासी 61 वर्षीय पांचू राम अपनी 58 वर्षीय पत्नी बड़का के साथ बाइक से उतरौला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर बासूपुर चायडीह निवासी 63 वर्षीय प्यारेलाल अपनी 27 वर्षीय बेटी कल्पना के साथ जा रहे थे। नवाब भट्ठे के पास दोनों बाइक सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गईं।
टक्कर में पांचू राम और उनकी पत्नी बड़का की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यारेलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी देखे : बलरामपुर में राप्ती नदी खतरें के निशान के पार, देखिए 28 सितम्बर की अपडेट!
हादसे में प्यारेलाल की बेटी कल्पना गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। कार सवार नई दिल्ली निवासी आमिर और कामिल को भी गंभीर हालत में बहराइच भेजा गया है।
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।
