बलरामपुर जिलें के पचपेड़वा विकासखंड स्थित चैन बनकटवा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग की जल्द होगी मरम्मत, एस्टीमेट तैयार

बलरामपुर जिलें के पचपेड़वा विकासखंड स्थित चैन बनकटवा गांव में क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। फिलहाल मार्ग पर जलभराव होने के कारण काम शुरू करने में दिक्कत आ रही है। पानी सूखते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।






खंड विकास अधिकारी, पचपेड़वा ने बताया कि बरसात के दौरान भंवार नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण खड़ंजा मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए आवश्यक एस्टीमेट तैयार है। वर्तमान में जलभराव के कारण कार्य शुरू करना संभव नहीं हो पा रहा है। पानी सूखने के बाद नियमानुसार जल्द मरम्मत कराई जाएगी।


यह भी पढ़ें: बलरामपुर में जिला प्रशासन का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क बनाने की कमान, श्रमदान कर रहे महिला-पुरुष और बच्चे


खंड विकास अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों के सुगम और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए विकासखंड स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मार्ग की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.