बलरामपुर में जिला प्रशासन का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क बनाने की कमान, श्रमदान कर रहे महिला-पुरुष और बच्चे

बलरामपुर जिलें के पचपेड़वा स्थित चैन बनकटवा गांव में खराब रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने खुद सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। ग्रामीण गड्ढे भरने और झाड़ियां हटाने में जुटे हैं, ताकि गांव तक आवागमन सुगम हो सके।





पिछले साल अक्टूबर में जिलाधिकारी ने श्रमदान के जरिए खड़ंजा बनवाया था, लेकिन बारिश के दौरान यह दो जगह से टूटकर बह गया। रास्ता खराब होने के कारण वाहनों का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को टूटे रास्ते पर बिजली के खंभे रखकर पैदल चलना पड़ा।



यह भी पढ़ें: बलरामपुर जिलें के पचपेड़वा विकासखंड स्थित चैन बनकटवा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग की जल्द होगी मरम्मत, एस्टीमेट तैयार



अब ग्रामीण पुराने जंगल वाले रास्ते को ठीक कर रहे हैं, ताकि दोपहिया और चारपहिया वाहन भी गांव तक पहुंच सकें। ग्रामीणों ने प्रशासन से मजबूत सड़क और जरूरत के अनुसार पुल का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है।



ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी निर्माण होने से हर बारिश में रास्ता बंद होने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.