बलरामपुर में नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, किसानों से लिए जा रहे सहमति पत्र

खलीलाबाद-बहराइच वाया बलरामपुर रेल मार्ग के निर्माण को लेकर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन किसानों से जमीन से जुड़े दस्तावेज और सहमति पत्र एकत्र कर रहा है।







शनिवार को सदर ब्लॉक के रानीजोत देवरिया गांव में विशेष शिविर लगाया गया, जहां किसानों से भूमि संबंधी अभिलेख और सहमति पत्र लिए गए। इससे पहले उतरौला तहसील क्षेत्र के कई गांवों से भी दस्तावेज जमा किए जा चुके हैं।


यह भी पढ़ें: खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन ने पकड़ी रफ्तार, बांसी-इकौना के बीच भूमि अधिग्रहण शुरू


प्रशासन के अनुसार, रानीजोत देवरिया में कुल 219 किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इनमें से 27 किसानों से पहले ही सहमति पत्र लिया जा चुका है, जबकि बाकी किसानों से अब आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।


दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर दिया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए गांवों में ही विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.