बलरामपुर में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पत्नी गंभीर

बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बालाजी गैस सर्विस के पास हुआ, जहां एक डिजायर कार सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो से भी भिड़ गई।





कार में श्यामनारायण (45), उनकी मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना सवार थीं। टक्कर में श्यामनारायण और कैलाशी देवी की मौत हो गई, जबकि वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।


बताया गया कि श्यामनारायण तुलसीपुर चीनी मिल में केन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी मां के इलाज के लिए पत्नी के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।


हादसे के बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। बोलेरो में सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय स्तर पर चालक को झपकी आने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.