उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का पहला दिन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 1,372 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन 11.80 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8,21,986 परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 69.63 प्रतिशत रही।
आयोग के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
तीन दिवसीय परीक्षा, 35.41 लाख एडमिट कार्ड जारी
PET 2026 के लिए कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। परीक्षा के अगले चरण 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें : UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर निकली भर्ती, 26 अक्टूबर से आवेदन शुरू
PET के जरिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आधारित भर्तियों में शामिल होने के लिए पात्रता प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
