दिल्ली में 2 लुटेरें गन दिखाकर एक कपल को लूट रहे थे। लेकिन जब उनकी जेब से उन्हें महज 20 रुपये ही मिलें तो लुटेरों ने दंपत्ति को 100 रुपये दिए और फिर भाग गए
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटना 21 जून की है सीसीटीवी में घटना कैद होने के बाद पुलिस छानबीन कर इन लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई दिल्ली के शहादरा जिले में पुलिस ने इन दोनों लुटेरों को पकड़ा है। डीसीपी शहादरा रोहित मीणा के मुताबिक़ इस घटना के वक्त दोनों लुटेरों ने काफी शराब पी रखी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चला कि ये लुटेरों आसपास के कई इलाकों में आतंक मचा रखें थें गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पिस्टल, अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटर, 30 मोबाइल फोन बरामद किये है इन लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।
डीसीपी ने बताया कि 21 जून को लगातार तीन फोन कॉल्स आए। पहले कॉल में पुलिस को सूचना दी गई कि एक कपल से गहने छीनने की कोशिश की जा रही, दूसरे कॉल से सूचना दी गई कि एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की कोशिश हुई, तीसरे कॉल से पुलिस को जानकारी मिली कि पिस्टल दिखा कर लूटने की कोशिश की गई। ये तीनों कॉल अलग-अलग लोगों ने किया जिसके बाद एसएचओ वहां पहुंचे तो पता चला कि संदिग्धों में एक के पास पिस्टल था लुटेरे जब युवती के गहने छीनने का प्रयास कर रहे थे तब उन्हें पता लगा कि गहने नकली थे। इसलिए लुटेरों ने कपल की काफी बेइज्जती की और जाते वक्त कपल को100 रुपया भी दिया
पुलिस ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील था। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे और अपारधियों के रूक ट्रैकिंग पर काम किया। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पुलिस को पता चला कि इन्होंने कई और जगहों पर लूटपाट मचाई है। इसके बाद पुलिस इन लुटेरों का पता लगाते-लगाते जगतपुरी पहुंचती है और 31 साल के पहले आरोपी हर्ष राजपूत को पकड़ लेती है पुलिस ने बताया कि हर्ष मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में काम करता था और पहले भी अपराध में वो संलिप्त रहा है। इससे पूछताछ के बाद पता चला कि दूसरा आरोपी देव वर्मा है और उसकी उम्र भी 31 साल है। देव वर्मा बुराड़ी का रहने वाला है। देव वर्मा नीरज बवानिया गैंग से काफी प्रभावित था। पुलिस ने उससे पिस्टल, स्कूटर और मोबाइल तथा वारदात के समय उनके द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किये हैं। पुलिस का दावा है कि इनसे अब तक कि पूछताछ में 4 पुराने केसों का खुलासा भी हो चुका है।

