UP Board : जानिए किन 50 महापुरुषों की जीवन गाथा जिसे यूपी बोर्ड के सिलेबस में अनिवार्य रूप से किया गया है शामिल!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में 50 महापुरुषों की जीवन गाथा शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

यूपी बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा महापुरुषों की एक सूची शासन को भेजी गई थी, जिस पर शासन की मंजूरी मिलने के बाद यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में इन महापुरुषों की जीवन गाथा, जुलाई से स्कूलों में शुरू होने वाली पाठ्यक्रम में शामिल होगी और यह विषय सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य होगी एवं छात्र छात्राओं को इस विषय में पास होना भी अनिवार्य है यूपी बोर्ड ने नैतिक योग खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय में भी सभी 50 महापुरुषों की जीवन गाथा को शामिल किया है 

एक करोड़ छात्र से अधिक पढ़ेंगे जीवन गाथा 

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर इन महापुरुषों को पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए सिलेबस जारी किया गया है। यूपी बोर्ड के 27 हजार से ज्यादा राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी इन महापुरुषों की जीवन गाथा पढ़ेंगे।

कक्षा 9 वीं, 10 वीं के सिलेबस में शामिल जीवन गाथा

कक्षा नौ के छात्र चंद्र शेखर आजाद, बिरसा मुंडा, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले, छत्रपति शिवाजी, विनायक दामोदर सावरकर, विनोबा भावे, श्रीनिवास रामानुजन और जगदीश चंद्र बोस की जीवन गाथा पढ़ेंगे, जबकि कक्षा 10 के छात्र मंगल पांडेय, रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, खुदीराम बोस और स्वामी विवेकानंद की जीवन गाथा पढ़ेंगे।

कक्षा 11वीं, 12वीं के सिलेबस में शामिल जीवन गाथा 

कक्षा 11 के छात्र राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महावीर जैन, भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राममोहन राय, सरोजिनी नायडू, नाना साहब, महर्षि पतंजलि, शल्य चिकित्सक सुश्रुत और डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा की जीवन गाथा पढ़ेंगे जबकि 12वीं के छात्र रामकृष्ण परमहंस, गणेश शंकर विद्यार्थी, राजगुरु रवींद्रनाथ टैगोर, लाल बहादुर शास्त्री रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, बंकिम चंद्र चटर्जी, आदि शंकराचार्य, गुरु नानक देव, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, रामानुजाचार्य, पाणिनी, आर्यभट्ट और सीवी रमन की जीवन गाथा पढ़ेंगे। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.