यूपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी इस बार कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 15 जुलाई को दो पालियों में आयोजित होगी पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा
कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों और कर्मचारियों का ही प्रवेश होगा और अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा कोई भी अनावश्यक कार्य ना हो इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी
परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है या फिर अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. किसी भी प्रकार की अनिश्चितता ना हो पाए और परीक्षा सकुशल संपन्न हो जाए इसके लिए परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है.
परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को मोबाइल अथवा किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया वर्जित है परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर भी लगाए जाएंगे