Vande Bharat Train: गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ हमला, आखिर क्या है वजह

उत्तर प्रदेश: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलाई गई वंदे भारत पर हुआ हमला। गोरखपुर से लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मंगलवार को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थर चलाए।




पत्थर लगने से कोच संख्या सी 1, सी 3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए। पत्थर चलने के दौरान यात्री घबरा गए। कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। RPF मामले की जांच कर रही है।


पथराव के कारण लोको पायलेट ने नहीं रोकी ट्रेन 
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन अपने तय समय सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 2 से रवाना हुई। ट्रेन अयोध्या से जैसे ही आगे बढ़ी सोहावल और देवरा कोट के बीच 8:40 बजे से 8:45 बजे के बीच कोचों के दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। पत्थर देख कोच के अंदर बैठे यात्री घबरा गए। स्थिति को ट्रेन के साथ चल रहे रेलवे के स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। दोनों तरफ से पत्थर चलने के बाद भी ट्रेन रुकी नहीं और अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रही।
वंदे भारत एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचते ही मामले की जांच के आदेश दिए गए। 

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 9 जुलाई से रोजाना गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही है। 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर- 1 से पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इस पर हमारी टीम ने एक पोस्ट भी किया था।

वंदे भारत पर पथराव की वजह बकरी!

ट्रेन पर पथराव के संबंध में अयोध्या पुलिस ने जांच कर बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी उसी दिन स्थानीय निवासी विजय पासवान की 6 बकरियां ट्रेक पर थी जो ट्रेन की चपेट में आ गई और बकरियों की मौत हो गई इसी आक्रोश में विजय पासवान और उसके पिता ने ट्रेन पर पथराव किया फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.