अमृत भारत योजना के तहत देश में कुल 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा जिसमे उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 156 स्टेशन शामिल हैं। इस योजना में शामिल उत्तर प्रदेश के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों का पुनर्विकास कराया जाएगा। जिसमे बलरामपुर ज़िले के बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशन भी शामिल हैं। बलरामपुर स्टेशन के कायाकल्प के लिए 10 करोड़ व तुलसीपुर स्टेशन के लिए 6.5 करोड़ रूपए का बजट पुनर्विकास के लिए रखा गया हैं।
अमृत भारत योजना के अंतर्गत पहले चरण में 508 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। जिसका शुभारंभ स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज वर्चुअल रूप से करेंगें। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 55 स्टेशन शामिल हैं जिनका कायाकल्प पहले चरण में होगा।
इस योजना के तहत स्टेशनों पर बेहतर कनेक्टिविटी व स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेशनों पर लिफ्ट, पैदल पुल, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रैन इंडिकेशन बोर्ड, वीडियो डिस्प्ले के साथ-साथ स्टेशन बिल्डिंग में सुधार, वेटिंग रूम आदि का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इस योजना के कारण यह कहा जा सकता है कि अब वह दिन दूर नहीं हैं जब बलरामपुर जिले के बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशन पर भी बेहतर सुविधाएं भी मिलने लगेगीं।
खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?
हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं
हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale
