आज परछाई भी छोड़ देगी आपका साथ, आखिर क्या है वजह!


कहते है कि चाहे सब कुछ साथ छोड़ दें लेकिन आपकी परछाई आपका साथ कभी भी नहीं छोड़ेगी लेकिन आज 18 अगस्त यानी शुक्रवार को एक वक्त ऐसा भी आएगा, जब कुछ देर के लिए ही सही इंसान तो इंसान का साथ नहीं छोड़ेगा, पर उसकी परछाईं साथ नहीं होगी। ऐसा एक अद्भुत खगोलीय घटना की वजह से होगा, जिसमें सूर्य इंसान के सिर के ठीक ऊपर होगा। यह खगोलीय घटना पूरे उत्तर प्रदेश में प्रभावी नहीं होगी।



आखिर क्यों नहीं दिखती हैं परछाई!

नक्षत्रशाला के खगोलविद् वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसे दिन को खगोल विज्ञान की दुनिया में शून्य प्रतिच्छाया दिवस (जीरो शैडो-डे) कहते हैं। उन्होंने बताया कि यह स्थिति पृथ्वी पर सभी स्थानों पर एक जैसी नहीं बनती। ऐसा होने का कारण सूर्य की किरणों का पृथ्वी के कुछ स्थान पर कुछ समय के लिए लंबवत पड़ना होता है। ऐसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति या वस्तु की परछाईं इधर-उधर न दिखकर उसमें समाहित हो जाती है और वह किसी को नजर नहीं आती। जिस कारण इंसान को अपनी खुद की ही परछाई भी नही दिखती हैं।

खगोलविद् ने बताया कि यह घटना साल में दो बार घटित होती है, एक बार जब सूर्य उत्तरायण में होता है तथा दूसरी बार जब सूर्य दक्षिणायण में होता है। चूंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 अक्षांश पर झुकी हुई है, इस कारण यह घटना केवल 23.5 अक्षांश से लेकर -23.5 अक्षांश के बीच ही बनती है। इसी कारण पृथ्वी के अलग-अलग स्थानों से अलग अलग समय पर यह स्थिति बनती है। इसका दिखना अक्षांश व देशांतर पर निर्भर करता है।


कहाँ पर दिखाई देगा यह अद्भुत दृश्य!

यह घटना केवल उन्हीं स्थानों पर होती है, जो कर्क और मकर रेखा के बीच या आसपास होते हैं। चूंकि भारत से होकर कर्क रेखा गुजरती है, इसलिए शुक्रवार को यह घटना दक्षिण भारत के कुछ स्थानों से ही देखी जा सकती है। बेंगलुरु में इसका समय दोपहर 12 बजकर 24 मिनट है। अगली बार इस खगोलीय घटना को इसी वर्ष एक सितंबर को कन्याकुमारी, नागरकोइल, कुंडानुकूलम, कटचल आदि स्थानों से ही देखा जा सकेगा।


खबरों एवं जानकारियों के बारे में सबसे पहले कैसे जाने?

हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट चाहे वो रोजगार से जुड़ी हो या योजनाओं से जुडी जानकारी इन सभी ख़बरों की नोटिफिकेशन सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक पर क्लिक कर आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं 


हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए क्लिक करें : telegram.me/UP47wale

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.