एक ही व्यक्ति को बार-बार क्यों काट रहा सांप… अब तक सात बार किया हमला!

फतेहपुर जिले के सौंरा गांव से एक हैरतअंगेज घटना प्रकाश में आई है यह किसी टीवी सीरियल की कहानी से कम नहीं है। दावा है कि गांव के एक युवक को एक सांप अब तक सात बार काट चुका है। युवक इलाज के बाद हर बार ठीक हो जा रहा है। सांप काटने से पहले युवक के सपने में आता है और अगले छह से सात घंटे में उसे डस लेता है। आइए जानते हैं पूरी घटना!





यह भी पढ़े : सावन माह के दौरान सोमवार को बंद रहेंगे इस शहर के स्कूल, जाने क्या हैं वजह?



फतेहपुर ज़िले के सौंरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विकास दुबे के साथ एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई हैं। विकास अपने दो भाइयों में छोटा है। इनके पिता औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं। विकास एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। दो जून की रात विकास जब घर पर सोया तो सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद से वह सपने आने लगा और छह बार शनिवार व रविवार को रात में उसे डस चुका है। सांप के डसने के बाद फतेहपुर के श्रीराम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करा कर इलाज कराते हैं। इलाज कराने पर विकास की हालात में सुधार हो जाता था। ऐसा करते करते विकास के परिजन भी परेशान हो चुके हैं।



सांप के डसने से परेशान हो विकास ने अपना घर छोड़ने का भी फैसला कर लिया और अपने चाचा व मौसी के यहां गया तो वहां पर सांप ने डसने से करीब छह से सात घंटे पहले सपने में आया और फिर डस लिया। 11 जुलाई को सांप के डसने का सपना आने के बाद सांप ने सातवीं बार डस लिया। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां पर इलाज चल रहा है। विकास का कहना है कि सांप ने सपने में उसे कहा है कि वह उसे नौ बार काटेगा। आठ बार तो उसकी जान बच जाएगी, पर नौवीं बार उसे कोई इलाज नहीं बचा पाएगा। इसके बाद युवक के परिजन दहशत में हैं।



यह भी पढ़े : यात्रीगण ध्‍यान दें... गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल



काटने वाली स्थान पर बन जाते हैं दांत के निशान!


विकास को जिस स्थान पर सांप काटता है वहां पर स्पष्ट दांत बन जाते हैं। जब सांप के काटने का अहसास होता तो पहले से ही उसे बेचैनी होने लगती है। बेचैनी बढ़ने के बाद सोने पर सपना आता है। और सांप काटने की घटना घटित हो जाती है। सांप काटने की घटना के कारण युवक सोते समय भी जूते और मोजे पहनकर सोता है। एक बार तो हाथ में पकड़ लिया था तो हाथ पर ही काट लिया। सांप युवक को ही दिखता है अन्य किसी को दिखता नहीं है।


सातवीं बार बुधवार को काटा!


सांप ने छह बार से लगातार शनिवार और रविवार युवक को काट रहा था। पर जब 11 जुलाई को काटा तो उस दिन गुरुवार था। युवक के घर में दो पक्के कमरे बने हैं। घर के बाहर मैदान है। एक बार युवक ने सांप के काटने के बाद लाेहे के पाइप में घुस जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने पाइप को चारों ओर बंद कर दिया। इसके बाद एक किनारा खोलकर पेट्रोल डालकर आग लगाई पर पाइप के अंदर से कुछ नहीं मिला।


डीएम तक पहुंची यह बात!


डीएम के यहां परिजन पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी हुई। यह संभव नहीं लग रहा कि बार-बार सांप काट रहा हो। मामले की सच्चाई जानने के लिए एसीएमओ इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गांव भेजी गई है। परिजन व इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक से बात करके टीम पूरे मामले का रहस्य जानेगी। रविवार को टीम अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.