Balrampur News: सादुल्लानगर-बहराइच के लिए सीधी बस सेवा हुई शुरू, जाने पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सादुल्लानगर से बहराइच के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। बस का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समय पर किया जाएगा।






यह भी पढ़ें 👉 मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शोधार्थी प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित, जाने कैसे कर सकते हैं अंकपत्र डाउनलोड




सादुल्लानगर से सुबह 7:20 बजे बस रवाना होगी। यह घासीपोखरा, नयानगर, रेहरा, उतरौला और बलरामपुर होते हुए दोपहर 12 बजे बहराइच पहुंचेगी। वापसी में यह बस दोपहर 2 बजे बहराइच से निकलकर शाम 7 बजे सादुल्लानगर पहुंचेगी।


स्थानीय यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस सेवा से पढ़ाई और नौकरी के लिए बहराइच आना-जाना सुगम हो गया है। यात्रा अब पहले से अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह सेवा शुरू की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.