सोशल मीडिया पर आए दिन लड़कियों और उनके स्कूटी चलाने के कौशल पर मजेदार मीम्स बनते रहते हैं। इन वीडियो में प्राय: यही दिखाया जाता है कि, महिलाओं और ब्रेक (उनके द्वारा चालित वाहनों के) का 36 का आंकड़ा रहता है। ये बात तब और अधिक स्पष्ट हो जाती है जब लड़कियों से कुछ लोगों की बातचीत के इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो में लड़कियों से एक लड़के ने सवाल पूछा कि, 'स्कूटी में कितने गियर होते हैं ?' इस सवाल के जवाब में लड़कियों ने उम्मीद से भी अलग जवाब दिए जिनको सुनने के बाद यूजर्स ने जमकर उनके मजे लिए।
यह भी पढ़ें 👉 कछुए को निगलने जा रहा था मगरमच्छ, फिर जो हुआ... वीडियो देखकर नहीं होगा भरोसा
गौरतलब है कि, ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vishalya_edit_54 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़का पहले तीनों लड़कियों से उनकी पसंद के बारे में पूछता है स्कूटी या बाइक, इस पर लड़कियां जवाब देते हुए स्कूटी कहती हैं। फिर वो पूछता है कि, स्कूटी कितने लोगों को चलानी आती है तो तीनों हां में जवाब देती हैं। इसके बाद सवाल आता है कि, स्कूटी में कितने गियर होते हैं ? तब लड़कियां 2 गियर, 3 गियर और 5 गियर में जवाब देती हैं। ये सुनने के बाद लड़का हैरत में पड़ जाता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि, 'इनको पूछो बैलगाड़ी में कितने गियर आते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'स्कूटी में गियर कबसे होने लगे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सच में लड़कियों का दिमाग घुटनों में होता है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'स्कूटी में गियर मतलब मौत पक्की।' पांचवें यूजर ने पूछा कि, 'कौन से देशा का स्कूटी है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'तभी सोचूं कि इतना एक्सीडेंट क्यों होता है इन लोगों की अलग से स्कूटी आती है गियर वाले में।'