Viral Video : सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़के ने साधारण पत्थर को घड़ी बना डाला घड़ी बन जाने के बाद लड़का उसे लेकर दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक कनॉट प्लेस पहुंच जाता है। वहां पर वो आते-जाते लोगों को अपनी बनाई हुई घड़ी दिखाता है। लोग घड़ी देखकर चौंक जाते हैं।
यह भी पढ़ें👉 बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, कई घायल
सड़कों पर पड़े हुए पत्थरों को देखकर हम आमतौर पर दो ही काम करते हैं या तो उन्हें लात मारकर आगे बढ़ जाते हैं, या फिर बिल्कुल इग्नोर कर देते हैं। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इन्हीं बेजान से दिखने वाले पत्थरों में किसी की किस्मत भी चमक सकती है। एक लड़के ने यह कर दिखाया। उसने सड़क किनारे पड़े एक साधारण-से पत्थर में ऐसा हुनर उकेरा कि देखते-ही-देखते वही पत्थर एक खूबसूरत घड़ी बन गया और उसकी किस्मत का दरवाजा भी खुल गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शुरुआत ही इस सवाल से होती है, “क्या पत्थर से घड़ी बन सकती है?” और इसका जवाब वही लड़का अपनी क्रिएटिविटी से देता है। उसकी मेहनत और टैलेंट देखकर कोई भी हैरान रह जाए। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का सबसे पहले एक मजबूती वाले पत्थर को चुनता है। फिर उस पर घड़ी का आकार बेहद बारीकी से उकेरता है। उसके बाद उस पत्थर को साफ करके उसमें सुंदर पेंट किया जाता है। पेंटिंग के बाद उसमें घड़ी की मशीन सेट की जाती है और देखते ही देखते पत्थर एक आकर्षक हैंडमेड वॉच में बदल जाता है। इसे देखकर कोई भी कह देगा, ‘कला हो तो ऐसी।’
पत्थर से लड़के ने बनाई घड़ी
घड़ी बन जाने के बाद लड़का उसे लेकर दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक कनॉट प्लेस पहुंच जाता है। वहां पर वो आते-जाते लोगों को अपनी बनाई हुई घड़ी दिखाता है। लोग घड़ी देखकर चौंक जाते हैं। कई लोग इससे प्रभावित होते हैं, तारीफ करते हैं, फोटो लेते हैं, लेकिन खरीदने की बात आते ही सब थोड़ा पीछे हट जाते हैं। लड़का हर किसी को धैर्य से बता रहा होता है कि ये घड़ी कैसे बनाई, कितनी मेहनत लगी और क्यों ये खास है।
पाँच हजार रुपये में लड़के ने बेची घड़ी
कई कोशिशों के बाद, जब उसे लगने लगता है कि शायद आज कुछ नहीं होगा, तभी उसकी किस्मत पलट जाती है। एक अमीर सज्जन उसकी घड़ी देखते हैं और पहली नजर में ही उसे पसंद कर लेते हैं। जब लड़का झिझकते हुए पाँच हजार रुपये की कीमत बताता है तो उसे खुद भी उम्मीद नहीं होती कि सामने वाला इसे खरीदने के लिए तैयार होगा। लेकिन वो अंकल उसकी कला की कद्र करते हैं और बिना बारगेनिंग किए पूरे पैसे थमा देते हैं। उस पल लड़के के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है। मानो उसकी मेहनत को पहली बार असली पहचान मिल गई हो।
