बलरामपुर जिलें में नेशनल हाईवे 730 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर जिले में नेशनल हाईवे 730 पर ओड़ाझार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.



गुरुवार सुबह हुई इस दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान 24 वर्षीय सोनू मिश्रा और उनके 50 वर्षीय पिता विमल मिश्रा के रूप में हुई है, जो खलवा मोहल्ला के निवासी हैं।


जानकारी के मुताबिक, विमल मिश्रा अपने बेटे सोनू मिश्रा के साथ बुधवार को होली की शाम तेंदुआ कबीर गांव में अपने रिश्तेदार पिंटू पाठक के घर गए थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बाइक से वापस बलरामपुर लौट रहे थे।


इसी दौरान ओड़ाझार गांव के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.