Balrampur News: 10 करोड़ की लागत से बनेगी हाईटेक पार्किंग, देवीपाटन धाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगी राहत

देवीपाटन धाम कॉरिडोर के में अब हाईटेक पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 10 करोड़ रुपये से आधुनिक पार्किंग का निर्माण शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पास कारवान बाग क्षेत्र में कराया जाएगा।







प्रशासन पहले ही कलश चौराहे से देवीपाटन स्थित सीरिया नाला, हरैय्या तिराहा, लाल चौराहा होते हुए मिल चुंगी नाका तक फोरलेन निर्माण एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर चुका है। कॉरिडोर परियोजना का मुख्य उद्देश्य मंदिर क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है, ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। देवीपाटन मंदिर में नवरात्र और अन्य प्रमुख पर्व पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन नगर में प्रवेश करते हैं, जिससे जाम और पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है।


प्रस्तावित हाईटेक पार्किंग के निर्माण से समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत वाहन अड्डे में व्यवस्थित पार्किंग स्थल, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन प्रणाली तथा यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मंदिर क्षेत्र में अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात सुचारु रहेगा।


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अफरोज अहमद रिंकू ने बताया कि देवीपाटन धाम कॉरिडोर निर्माण से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और नगर का सुंदरीकरण भी होगा। शासन के सहयोग से परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.