Balrampur News: तुलसीपुर में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का रास्ता हुआ साफ, स्थानीय निवासी स्वेच्छा से हटा रहे अतिक्रमण

तुलसीपुर नगर के बहुप्रतीक्षित फोरलेन निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही निर्माण कार्य भी धरातल पर उतर जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ-साथ नगर के विकास को नई गति मिलेगी।









यह महत्वपूर्ण फोरलेन मार्ग कलश चौराहे से शुरू होकर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित सीरिया नाला, हरैय्या तिराहा, लाल चौराहा होते हुए मिल चुंगी नाका स्थित नकटी नाल तक विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर 15 मीटर के दायरे में आने वाले मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हटाने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए प्रभावित लोग स्वेच्छा से अपने आवास और दुकानों को हटाने में जुट गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आई है।


317 लोगों की जमीन आएगी जद में, नियमानुसार मिलेगा मुआवजा


फोरलेन निर्माण की जद में कुल 317 लोगों की जमीन आ रही है। अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी और सभी प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के पक्के निर्माण दायरे में आ रहे हैं, वे स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा रहे हैं, जो कि एक सकारात्मक कदम है और इससे परियोजना को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी - राकेश कुमार जयंत, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.