तुलसीपुर में स्थित देवीपाटन मंदिर में होगा भव्य दीपोत्सव एवं लेजर लाइट शो का आयोजन, जाने पूरी डिटेल

बलरामपुर जिलें के तुलसीपुर में स्थित देवीपाटन मंदिर में इस बार एक ऐतिहासिक और यादगार पल का साक्षी बनने जा रहा है. यहां पहली बार यहां राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव और लेजर लाइट शो 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम है, जो हर व्यक्ति के मन में एक खास छाप छोड़ेगा.




इस कार्यक्रम का आयोजन देवीपाटन मंदिर के पावन सूर्य कुण्ड पर होगा जहां शाम 6 बजे लगभग 250 विद्यार्थियों द्वारा एक साथ 15,000 दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा. दीपोत्सव के बाद भव्य संध्या महाआरती होगा.


इसके बाद 7 बजे से शुरू होगा इस आयोजन का सबसे आकर्षक हिस्सा लेजर लाइट शो जो लगभग 30 मिनट का होगा, जिसमें आधुनिक तकनीक के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक कथाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा. इस शो में रामायण की झलक, शिव तांडव की ऊर्जा, और एक शानदार म्यूजिकल प्रस्तुति देखने को मिलेगी. रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और कहानी का यह मेल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा.


यह भी पढ़ें : देवीपाटन मंदिर में पहुंचे सीएम योगी, माँ पाटेश्वरी का किया दर्शन पूजन 


कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे अतिथियों के स्वागत से होगी, जिसके बाद 6:05 बजे दीपोत्सव, 6:30 बजे महाआरती, 7:00 बजे लेजर शो और अंत में 7:45 बजे आशीर्वचन एवं संबोधन का आयोजन किया जाएगा. 


इस भव्य आयोजन का संचालन जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, बलरामपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करना है. यह आयोजन न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.