बलरामपुर नगर पालिका में पांच नामित सभासदों ने संभाला पदभार, विकास को नई गति देने का भरोसा

बलरामपुर नगर पालिका परिषद में बुधवार को नामित किए गए पांच सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। राज्यपाल द्वारा मनोनीत इन सदस्यों को उपजिलाधिकारी हेमंत गुप्ता ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।





शपथ लेने वालों में मनोज आर्य, जयंत सिंह धर्म, शौरभ तुलस्यान, सुनीत मिश्र और रत्ना श्रीवास्तव शामिल रहे। नए सभासदों के जुड़ने के बाद नगर पालिका के कार्यों में तेजी आने और शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि नए सदस्यों के आने से नगर विकास से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी और जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वहीं सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री पल्टूराम ने प्रदेश सरकार की नगर निकायों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


यह भी पढ़े : CBSE हाईस्कूल रिजल्ट: 98.8% के साथ अक्षिता व ईशान ने किया बलरामपुर टॉप


नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी सभासदों के साथ मिलकर शहर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।


शपथ ग्रहण समारोह में अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ल, महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिक, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.