बलरामपुर में डीजल की कमी, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अवकाश के चलते बाधित रही सप्लाई


बलरामपुर में बुधवार को अचानक डीजल की कमी से हालात प्रभावित रहे। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने की खबर मिलते ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कई वाहन चालक ईंधन न मिलने पर वापस लौटते भी नजर आए।





वीर विनय चौराहा स्थित सिंह पेट्रोल टंकी पर दोपहर के बाद डीजल लेने वालों की भीड़ बढ़ गई। लोग जरीकैन और डिब्बे लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए। जेसीबी, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत डीजल से चलने वाले बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बढ़ती मांग को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने सीमित मात्रा में डीजल वितरण शुरू किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ईंधन पहुंच सके। इसके बावजूद कई जगहों पर स्टॉक जल्द खत्म हो गया।


यह भी पढ़े : CBSE हाईस्कूल रिजल्ट: 98.8% के साथ अक्षिता व ईशान ने किया बलरामपुर टॉप


जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि रविवार और मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण डिपो से ईंधन की आपूर्ति प्रभावित रही। इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि गुरुवार तक नई आपूर्ति पहुंचने के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.