सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से होगी शुरू, दो पालियों में होगा आयोजन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु द्वारा स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर (चतुर्थ व षष्ठम) की परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होंगी।




सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली सुबह 7 बजे से 10 बजे तक, जबकि दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ-साथ एमए, एमएससी और एमकॉम के विद्यार्थियों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर कराई जाएंगी।

इधर, परीक्षा को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। एमएलके महाविद्यालय में प्रवेश पत्रों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.