Balrampur News : बलरामपुर में पेट्रोल न मिलने पर भड़के लोग, पंप सेल्समैन से की मारपीट

बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में पेट्रोल न मिलने से नाराज कुछ लोगों ने पंप पर मौजूद सेल्समैन के साथ मारपीट की। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौव्वा स्थित एक फिलिंग सेंटर की है।





जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल के “जय मां काली फिलिंग सेंटर” पर 16 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने के कारण बिक्री बंद थी। इसी दौरान सुस्ता गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पंप पर पहुंचे और तेल देने की मांग करने लगे।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में दिखा संजय सेतु बंद होने का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए भटक रहे लोग 


सेल्समैन दिनेश तिवारी द्वारा स्टॉक खत्म होने की बात बताने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.