बलरामपुर जिलें में लौकाहवा डिप पर पुल निर्माण की मांग तेज, बरसात से पहले काम शुरू कराने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलरामपुर जिलें में हरैया सतघरवा क्षेत्र के ललिया-हरिहरगंज मार्ग स्थित लौकाहवा डिप पर पुल निर्माण में लंबे समय से हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बरसात शुरू होने से पहले पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की






ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान डिप पर पानी भर जाने से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे आसपास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग तराई क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल नहीं होने के कारण बरसात में लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।


प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन रजिस्टर्ड डाक से भेजने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बरसात से पहले पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.