बलरामपुर जिलें के माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पोर्टल 27 जुलाई 2026 तक खुला रखने की घोषणा की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी कृषि सहित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी SAMARTH पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय परिसर या संबद्ध महाविद्यालय का चयन करना होगा।
विश्वविद्यालय ने बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विषय चयन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुछ विषय केवल माइनर (Minor) विषय के रूप में ही चयन किए जा सकेंगे।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की हेल्पडेस्क सुविधा उपलब्ध है। अभ्यर्थी कार्यालय समय में 8765192102, 7054873378 और 7081567186 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
