बलरामपुर में मानसूनी बारिश से जगह जगह जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी

बलरामपुर जिलें में सोमवार को हुई तेज मानसूनी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें, बाजार, चौराहे और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया।





शहर के वीआईपी माने जाने वाले तुलसी पार्क मोहल्ले में सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। यहां गलियों और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं बालिका विद्यालय परिसर में भी घुटनों तक पानी भर गया, जिससे छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानदार भी जलभराव के चलते समय पर अपनी दुकानें नहीं खोल सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती है.


यह भी पढ़ें : नेपाल में बारिश से फिर बढ़ी मुसीबत, हेंगहा नाले के उफान से चौथी बार जलमग्न हुआ इटहिया बनघुसरी गांव



उधर, लगातार बारिश का असर राप्ती नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। सिंचाई विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर तक नदी का जलस्तर 102.250 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.