बलरामपुर में युवक की मौत के कुछ घंटे बाद किशोरी ने भी दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर जिलें में श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के किठूरा गांव में एक ही रात के भीतर हुई दो मौतों से गांव में गहरा दुख का माहौल है। पहले 19 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ घंटों बाद उसकी मौत से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने भी अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।






जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे गांव निवासी उत्तम यादव ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर मिलने पर गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी उसके घर पहुंची और काफी देर तक शव के पास बैठकर रोती रही। बाद में परिजन उसे घर ले गए, लेकिन वह पूरी रात मानसिक रूप से परेशान रही।


यह भी पढ़ें : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में 25 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का होगा संचालन


 


शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे किशोरी अपने घर में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


ग्रामीणों के बीच दोनों के प्रेम संबंधों की चर्चा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें : देवीपाटन धाम की तर्ज पर संवरेगा तुलसीपुर, 3.30 करोड़ से होगी आधुनिक प्रकाश व्यवस्था


पुलिस दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, परिजनों और ग्रामीणों के बयान की जांच करेगी। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


उत्तम यादव अपने परिवार का बड़ा बेटा था, जबकि किशोरी ने हाल ही में इंटरमीडिएट में प्रवेश लिया था। एक ही रात में हुई इन दोनों घटनाओं से दोनों परिवार गहरे दुख में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.