सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, 20 दिन से भूख हड़ताल पर थे

 जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए की गई।





पुलिस के अनुसार, वांगचुक को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी की।


सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उनका वजन करीब 9 किलोग्राम घटकर 56.55 किलोग्राम रह गया था। लंबे समय से उपवास के कारण डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी।


यह भी पढ़ें : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में 25 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का होगा संचालन


दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.