Maa Pateshwari University Admission 2026 : बलरामपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के तहत संचालित स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराने और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब 15 अगस्त तक आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को AIU की सदस्यता, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिली बड़ी उपलब्धि
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित एवं यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त संस्थान है। यहाँ आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
संपर्क करें:
📞 +91 97054873378, +91 97081567186, +91 919198857791
📧 admission.mpublp@gmail.com
🌐 www.mpublp.ac.in
