मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को AIU की सदस्यता, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिली बड़ी उपलब्धि

बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU), नई दिल्ली ने विश्वविद्यालय को अपनी सदस्यता प्रदान कर दी है। AIU की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह को पत्र भेजकर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।





यह सदस्यता 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और विश्वविद्यालय को AIU के उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय को देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग, छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान तथा संयुक्त शोध परियोजनाओं में भागीदारी के नए अवसर प्राप्त होंगे।


कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने इसे विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च शैक्षणिक मानकों और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और प्रदेश सरकार के सहयोग को दिया।


यह भी पढ़ें : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के विस्तार को मिलेगी रफ्तार, अतिरिक्त बजट के लिए मुख्यमंत्री से किया अनुरोध


 


विश्वविद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि AIU की सदस्यता से संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत होगी तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास और गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.