तुलसीपुर में वाहन चोर गिरोह का नेपाली सदस्य गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

तुलसीपुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक नेपाली सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।





क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल के अनुसार, गनवरिया तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के दौरान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कडिहार गांव निवासी सूरज को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर तुलसीपुर और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में बेचता था। उसने यह भी बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान वह पहले एक चोरी की बाइक छोड़कर फरार हो गया था। उसकी निशानदेही पर वह मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।


यह भी पढ़ें: तुलसीपुर में हरैया तिराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी और उसके साथी पहले भी तुलसीपुर क्षेत्र से तीन अन्य मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में बेच चुके हैं। इस आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमों में आरोपी और उसके साथियों के नाम जोड़ते हुए संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की है।:::

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.