बलरामपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गोकशी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में गोकशी और गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज तराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।





पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना मुन्नान उर्फ मन्नान अपने साथियों सोनू खां, कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन के साथ मिलकर संगठित तरीके से गोवंश की हत्या, मांस की तस्करी और अवैध बिक्री का कारोबार संचालित कर रहा था। इस मामले में 22 जुलाई को गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने कौवापुर मोड़ पर दबिश देकर मुन्नान उर्फ मन्नान, कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले भी गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुके हैं।


यह भी पढ़ें: बलरामपुर में दोहरी नागरिकता मामले की जांच तेज, 27 नेपाली नागरिकों के दस्तावेज खंगाल रही एजेंसियां


पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित अपराध, गोकशी और गो-तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.