Balrampur Jharkhandi Railway Overbridge: झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का विरोध, व्यापारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Balrampur Railway Overbridge : बलरामपुर में Jharkhandi Railway Crossing पर बनने वाले प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को शहर के एक होटल में व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि मौजूदा योजना लागू होने पर कई परिवारों के मकान, दुकान और रोजगार प्रभावित होंगे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।





बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अगस्त को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों, सदर विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रखी जाएगी। यदि संतोषजनक समाधान नहीं मिला तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।


व्यापारी नेता विकास दीप ने कहा कि वर्तमान प्रस्ताव से कई लोगों की आजीविका पर संकट आ सकता है। वहीं शाश्वत सिंह ने कहा कि पहले मकान सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब मुआवजा देने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में असमंजस है।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्य सम्पन्न



हारिस बिन खालिद और जतिन अग्रवाल ने कहा कि परियोजना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से व्यापारी और स्थानीय लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को पहले पूरी योजना सार्वजनिक करनी चाहिए।


बैठक में विजय गुप्ता ने सुझाव दिया कि बिजलीपुर-बहराइच-गोंडा रिंग रोड लगभग तैयार हो चुकी है। इसके शुरू होने के बाद भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। ऐसे में छह लेन जैसी चौड़ी सर्विस रोड की जरूरत नहीं होगी और 5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड पर्याप्त रहेगी।


आकाश दीप ने कहा कि शहर में पहले से दो वैकल्पिक हाईवे प्रस्तावित हैं, इसलिए सर्विस लेन की चौड़ाई पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। वहीं सोनू साहू ने कहा कि मौजूदा योजना से कई परिवारों के व्यापार और आवास दोनों प्रभावित होंगे।


सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले भी जिलाधिकारी, सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। अब व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.