गैसड़ी में हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

बलरामपुर के गैसड़ी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ सोमवार सुबह करीब 9:05 बजे बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12572 की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।





मृतक की पहचान संतोष कुमार यादव उर्फ टोडर यादव (24), पुत्र राम शुगर यादव उर्फ चिंग्गुद यादव, निवासी ग्राम बिशनपुर कला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में मौजूद था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव जीआरपी को सौंप दिया गया। जीआरपी ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



यह भी पढ़ें : बलरामपुर में निर्माणाधीन झारखंडी ओवरब्रिज के गड्ढे में घुसी कार, बाल-बाल बचा परिवार



हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.