बलरामपुर में निर्माणाधीन झारखंडी ओवरब्रिज के गड्ढे में घुसी कार, बाल-बाल बचा परिवार

बलरामपुर में वीर विनय चौराहे के पास रविवार शाम निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक कार जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार श्रावस्ती के इकौना निवासी मोतीलाल जायसवाल, उनकी पत्नी और दो बेटियां सुरक्षित बच गईं। किसी को चोट नहीं आई।





मोतीलाल जायसवाल परिवार के साथ सामान खरीदने बलरामपुर आए थे। शाम को वीर विनय चौराहे के पास पहुंचने पर उनकी कार अचानक निर्माणाधीन हिस्से में बने गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद की। बाद में वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया।


घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के पास गड्ढा होने के बावजूद पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। खासकर रात के समय वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना रहता है।


यह भी पढ़ें: बलरामपुर में छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों में महिला परिचालक अनिवार्य



लोगों ने निर्माण स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर बैरिकेडिंग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.