बलरामपुर में जमुवरिया से बेनीनगर जाने वाले मार्ग पर दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो

बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बुधवार रात करीब 8 बजे जमुवरिया से बेनीनगर जाने वाले मार्ग पर कार सवार लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने उसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सामने आया है।





ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है। आसपास के कई गांवों में तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई बार भैंस, गाय, बकरी और कुत्तों समेत पालतू मवेशियों का शिकार कर चुका है


 यह भी पढ़ें: बलरामपुर में छात्रा की मौत, वजह DJ की तेज आवाज या कुछ और, जांच जारी



पिछले वर्ष बाड़ी बिजुलिया गांव में तेंदुए ने ग्राम चौकीदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं, चिवटिहवा गांव में भी एक युवक तेंदुए के हमले में घायल हो चुका है। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण खेतों और गांव के बाहरी इलाकों में जाने से डर रहे हैं।


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित गांवों में टीम भेजकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से तेंदुए की मौजूदगी वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.