बलरामपुर में DJ की तेज आवाज पर सख्ती, रात 10 बजे के बाद बजाने पर होगी कार्रवाई

बलरामपुर में तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण को लेकर बलरामपुर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार शाम कोतवाली नगर थाने में DJ संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित ध्वनि सीमा और हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।





थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में DJ नहीं बजाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद DJ संचालकों को नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।


पुलिस ने निर्देश दिया कि DJ निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही चलाए जाएं और अनावश्यक रूप से तेज बेस का इस्तेमाल न किया जाए। जुलूस और अन्य आयोजनों में भी तेज आवाज में DJ बजाने से बचने को कहा गया है।


थाना प्रभारी ने संचालकों से कहा कि किसी व्यक्ति या आयोजक के दबाव में आकर नियमों का उल्लंघन न करें। आयोजकों को भी ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी देने और उनका पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।


यह भी पढ़ें : बलरामपुर में छात्रा की मौत मामले में DJ संचालक और ऑपरेटर गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित 



पुलिस के अनुसार तेज आवाज में DJ बजने से बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और छात्रों को परेशानी हो सकती है। इसलिए त्योहारों और अन्य आयोजनों के दौरान ध्वनि सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।


बैठक में DJ संचालकों ने अपनी समस्याएं भी पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.