बलरामपुर जिलें में देहात कोतवाली क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: बलरामपुर दुर्गा पंडाल हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दुर्घटना में इस्तेमाल कार बरामद
वहीं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी भरोसा दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।
