सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी में दो दिन के नवजात की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता जावेद ने आरोप लगाया है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज के कारण उनके बच्चे की जान चली गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों के मुताबिक, 18 अक्टूबर को जन्मे बच्चे की 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे तबीयत बिगड़ गई। पिता जावेद का कहना है कि उस समय इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था और डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था।
सिद्धार्थनगर: बढ़नी में दो दिन के नवजात की मौत हो गई पिता जावेद ने आरोप लगाया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे की तेज आवाज के कारण बच्चे की जान गई उन्होंने मामले की जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होना बाकी है pic.twitter.com/MoPrDFUBA6
— UP47wale (@UP47wale) October 21, 2026
जावेद ने आरोप लगाया कि डीजे बजाने वालों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते आवाज काफी तेज रखी गई थी। परिवार को आशंका है कि इसी तेज आवाज के कारण नवजात की मौत हुई है।
बच्चे की मौत के बाद पिता ने ढेबरुआ थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
