Up News : ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने अचानक किया हमला , जान बचाने के लिए तेंदुए से लड़ पड़ा युवक

धौरहरा /खमरिया (लखीमपुर) के बबुरी गाँव मे ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर पर दांतों और पंजों से हमला करता खूंखार तेंदुआ जाने बचाने के लिए लड़ पड़ा युवक 




यह भी पढ़ें : UP News: बलरामपुर और कानपुर में बनेंगे नए ओवरब्रिज, 372 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी



उसका गला दबाकर बचने की चेष्टा करता युवक और दीवार से तेंदुए पर ईंट पत्थर बरसाते दर्जनों लोग जिसने भी यह दृश्य देखा हतप्रभ रह गया। लगभग दस मिनट तक एक दूसरे से गुत्थम गुत्था रहे युवक और तेंदुए की लड़ाई का अंत यह रहा कि युवक अस्पताल में है और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में घटना धौरहरा के बबुरी गांव की है। यहाँ मंगलवार दोपहर ईंट भट्ठे पर एक कमरे से चाबी निकालने गए मिहीलाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान खतरे में देखकर मिहीलाल भी भिड़ गए। दस मिनट तक दोनों के बीच लड़ाई चली मिहीलाल जान बचाने के लड़ता रहा लोग इकट्ठा हुए और तेंदुए को घेर लिया। वन विभाग की टीम भी पहुँच गई। टीम ने जाल लगाकर जख्मी तेंदुए को काबू करने का प्रयास किया तो तेंदुए ने हमला किया, जिसमें चार लोग घायल हो गए है लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चार घंटे तक चले हंगामे के बाद घायलों को सीएचसी धौरहरा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। तेंदुए को पिंजरे में बंद कर लिया गया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बफर जोन दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर सौरीष सहाय ने बताया कि हिंसक तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.