बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसपुर चौराहे पर बुधवार रात एक दुर्घटना हुई। रात करीब 12 बजे अनियंत्रित बोलेरो ने घर के बरामदे में सो रहे 45 वर्षीय पंकज जायसवाल को कुचल दिया। पंकज को इलाज के लिए तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां पर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें 👉 बलरामपुर से कोलकाता तक चलेगी आसनसोल एक्सप्रेस, जाने क्या हैं नई समय सारिणी?
मृतक के भतीजे अशोक कुमार के अनुसार, पंकज अपने घर के बाहर टीन शेड के बरामदे में सो रहे थे। बरामदा ईंट की दीवार से घिरा था। तुलसीपुर की तरफ से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना के बाद मौका पाकर वे गाड़ी लेकर फरार हो गए।
पंकज को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के सात बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वे पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।