Balrampur News: तुलसीपुर में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा, इस जिलें की थी दोनों महिलाएं

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस ने ई-रिक्शा में महिलाओं से चेन चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के पास से चोरी की सोने की चेन बरामद की गई है।







14 सितंबर को शहनाज बानो नई बाजार से ई-रिक्शा में अपने घर लौट रही थीं। रिक्शा में बैठी दो महिलाओं ने उनके गले से चेन चुरा ली। अगले दिन पीड़िता ने इन्हीं महिलाओं को रामजानकी मंदिर के पास देखा। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।



यह भी पढ़ें 👉 बलरामपुर जिलें के इन गांवों में खुलेगा आधार केंद्र, देखें पूरी लिस्ट




न्यायालय में पेश कर भेज दिया गया जेल


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के गहने व कीमती सामान चुराती हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र की संगीता उर्फ अंजली और नेहा उर्फ पूजा के रूप में हुई है। दोनों पर कई जिलों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के अनुसार, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशल किशोर भार्गव, कांस्टेबल मनीष कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियांका शुक्ला शामिल थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.