गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने संपत्ति और पैसों के लिए अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपी अनोखी लाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का बांका भी बरामद हुआ है। घटना 13 सितंबर की है। शिवगढ़ गांव के गंगा प्रसाद (60) बेटे अनोखी लाल के साथ कुआनो जंगल में लकड़ी काटने गए थे।
वहां दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। गंगा प्रसाद अपनी जमीन सबसे छोटे बेटे को दान करना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों में पहले से विवाद चल रहा था। अनोखी लाल ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। वह पिता से आर्थिक मदद मांग रहा था। लेकिन पिता मना कर रहे थे। इससे नाराज होकर अनोखी लाल ने योजना बनाकर पिता को जंगल में ले गया।
यह भी पढ़ें 👉 नवरात्रि मेले के लिए तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी बनाई
वहां पैसे और संपत्ति को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। इसी दौरान अनोखी ने लोहे के बांके से पिता का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अनोखी ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी बनाई। उसने कहा कि दो लोगों ने हमला किया और उसे भी चोट आई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना को छुपाने और हत्या का दोष दूसरे व्यक्तियों पर लगाने को खुद पर भी बांके से हमला करके घायल हो गया था। भाग करके घर जाकर लोगों को बताया कि दो लोगों ने जंगल में हमला कर दिया है। पूरी घटना को छुपाने का प्रयास किया था।
बेटी की शादी का कर्ज चुकाने के लिए मांगा था पैसा
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि बीते 13 सितंबर को कुआनों जंगल में गंगासागर और अनोखी लाल दोनों लकड़ी काटने गए हुए थे। जहां संपत्ति विवाद और पैसे को लेकर पिता गंगा सागर और बेटे अनोखी लाल दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी बात से नाराज होकर बेटे अनोखी लाल ने अपने ही पिता से लकड़ी काटने वाले बांके से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना को छुपाने के लिए अपने ऊपर भी हमला कर लिया था। बार-बार लोगों को बता रहा था कि कुछ कर लोग आए थे। उन्होंने हमला कर दिया है।
पूछताछ में बताया कि मेरे पिता मेरे सबसे छोटे वाले भाई को पूरी संपत्ति दान करना चाहते थे। मैं अपनी बेटी की शादी की थी। कर्जा लेकर के उसमें सहयोग मांगा, तो नहीं दे रहे थे। लकड़ी काटने के दौरान भी हमने अपने पिता से पैसे को लेकर सहयोग मांगा था। लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर के हत्या कर दी थी।