बलरामपुर जिलें में 21 जुलाई को होगा सीएम योगी का आगमन, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

बलरामपुर जिलें में 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा. सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 21 जुलाई (मंगलवार) को श्रावस्ती से शासकीय हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर पहुंचेंगे और देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।






कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 21 जुलाई को शाम 4:35 बजे श्रावस्ती के सीताद्वार मंदिर परिसर स्थित हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। शाम 4:50 बजे वह तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम देवीपाटन मंदिर परिसर में प्रस्तावित है।


यह भी पढ़ें : मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 3 अगस्त तक करें आवेदन


अगले दिन 22 जुलाई (बुधवार) को मुख्यमंत्री दर्शन पूजन के बाद सुबह 9:15 बजे देवीपाटन मंदिर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सुबह 9:20 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित हेलीपैड से शासकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।



मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.