बलरामपुर में अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि सभी विभागों की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हुई हैं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता दी जा रही है। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, विद्युत विभाग और सभी उपजिलाधिकारी फील्ड में रहकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बलरामपुर जिलें में अत्यधिक बारिश के बीच डीएम ने तीनों तहसीलों का किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा
सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल किया जा रहा है। वहीं, पेड़ गिरने से प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत विभाग की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।
बलरामपुर जिलें में अत्यधिक बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील!@DMBalrampur#up47wale#balrampurpic.twitter.com/834ZHLdmsR
डीएम ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जलभराव वाले स्थानों तथा नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। उन्होंने विद्युत विभाग की टीमों को सुरक्षित तरीके से काम करने देने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
