सरकारी गेहूं की हेराफेरी के मामले में आरोपी केंद्र प्रभारी अब भी फरार

बलरामपुर जिले में पीसीएफ के तीन गेहूं क्रय केंद्रों पर सरकारी गेहूं की हेराफेरी के मामले में फरार केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह ने 13.50 लाख रुपये जमा कराए हैं। हालांकि, पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है और उसकी तलाश जारी है।





जांच के दौरान कौवापुर, नचौरा-नचौरी और भगवानपुर खादर गेहूं क्रय केंद्रों पर कुल 310.999 मीट्रिक टन गेहूं कम मिला था। इसकी कीमत करीब 81.01 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में संबंधित समितियों के सचिव श्रीप्रकाश सिंह और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।


पुलिस श्रीप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि भगवानपुर खादर केंद्र के प्रभारी आदर्श सिंह अभी फरार हैं। वह श्रीप्रकाश सिंह के बेटे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।


पीसीएफ प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि यदि पूरी धनराशि जमा नहीं कराई गई तो आरोपियों से वसूली के लिए आरसी जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में तुलसीपुर और पचपेड़वा थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.