बलरामपुर में 76वां दशहरा महोत्सव आज, 30 फीट ऊंचे रावण और कुंभकर्ण के पुतले का होगा दहन

बलरामपुर में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व मंगलवार, 20 अक्टूबर को बलरामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के बड़ा परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा। यहां 30 फीट ऊंचे रावण, 25 फीट के कुंभकर्ण और 20 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।







दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर मैदान को समतल करने के साथ ही सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इस बार भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है।



दशहरे पर पुतला दहन कार्यक्रम को खास बनाने के लिए मथुरा के कारीगर पिछले डेढ़ महीने से जुटे हुए हैं। तीनों पुतलों के निर्माण में पांच कारीगरों ने काम किया है। पुतलों को तैयार करने में विशेष मेहनत की गई है, ताकि उनका दहन आकर्षक तरीके से किया जा सके।


दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद शाम को सिटी पैलेस रोड स्थित रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान श्रीराम, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव और वानर सेना की झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में रामायण के प्रसंगों को दर्शाती झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


यह भी पढ़ें: बलरामपुर में तालाब में फंसी फिशिंग कैट, वन विभाग ने नाव से पहुंचकर किया रेस्क्यू 



इस वर्ष दशहरा महोत्सव का 76वां आयोजन किया जा रहा है। विजयादशमी के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। दशहरा महोत्सव को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों में उत्साह का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.